फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Modi government played a trick to keep Rahul Gandhi away from the election: Kunjwal

मोदी सरकार ने राहुल गांधी को चुनाव से दूर करने की चाल चली: कुंजवाल

Fri, 31 Mar 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 31 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Modi government played a trick to keep Rahul Gandhi away from the election: Kunjwal
भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज त
अल्मोड़ा। पांच माह की भारत जोड़ो पदयात्रा में राहुल गांधी को अपार जनसमर्थन मिला। उन्होंने सदन में प्रधानमंत्री मोदी और अदाणी के रिश्ते को लेकर सवाल पूछा और जनता के 20 हजार करोड़ रुपये का हिसाब मांगा। इन सभी बातों से बौखलाई मोदी सरकार ने राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर लोकतंत्र पर हमला बोला है। यह बात कही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कही।
विज्ञापन

नगर के एक होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए कुंजवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा सरकारी की जनविरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए चार हजार किमी की पदयात्रा की। जिसमें जनता का उन्हें अपार समर्थन मिला। सदन में उन्होंने अदाणी की कंपनी में लगे जनता के 20 हजार करोड़ का हिसाब मांगते हुए प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके रिश्ते का खुलासा किया। इसी बौखलाहट में उनकी और जनता की आवाज दबाने के लिए मोदी सरकार ने उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी। ऐसा कर मोदी सरकार ने लोकतंत्र पर प्रहार किया है। भाजपा सरकार की राहुल गांधी को चुनाव से दूर करने की सोची-समझी चाल है, जिसे जनता भी बखूबी समझती है। कहा कि स्पीकर ने भी मोदी सरकार के दबाव में आकर यह निर्णय सुनाया है। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने बताया कि मोदी सरकार की इस दमनकारी नीति के खिलाफ कांग्रेस सभी तहसीलों में धरना-प्रदर्शन और सत्याग्रह करेगी। जिसका कार्यक्रम तय किया गया है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी शामिल रहे।
विज्ञापन

----------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed