{"_id":"64593358eb6bc5a4f40620e1","slug":"massi-health-center-will-be-upgraded-road-will-be-built-to-chittar-and-jhumkhet-almora-news-c-8-1-134587-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मासी स्वास्थ्य केंद्र का होगा उच्चीकरण, छिताड़ और झूमाखेत को बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मासी स्वास्थ्य केंद्र का होगा उच्चीकरण, छिताड़ और झूमाखेत को बनेगी सड़क
Mon, 08 May 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 08 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
मासी में सीएम पुष्कर धामी का स्वागत करते मेला समिति के लोग।
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र मासी का उच्चीकरण करने, प्रेमपुरी से छिताड़ कोरनी तक सड़क तथा खीड़ा-धाराखरक-झूमाखेत सड़क का निर्माण करने के साथ ही क्षतिग्रस्त ढौन-रीठाचौरा सड़क का सुधारीकरण व डामरीकरण की घोषणा के साथ ही मासी के सोमनाथ मेले के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने गगास-भंडारगांव सिंचाई पंपिंग योजना बनाने की भी घोषण की। सीएम धामी सोमवार को मासी में सोमनाथ मेले के मौके पर आयोजित सभा को संबाधित कर रहे थे।
उन्होंने मासी के भूमियां मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य को आगे बढ़ाने के साथ ही चौखुटिया ब्लाॅक की जर्जर हो चुकी सड़कों की मरम्मत व डामरीकरण आदि की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान दुनिया में बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने आम जनता की चिंता करते हुए गरीब कल्याण अन्न योजना, जनधन योजना, हर घर शौचालय, जल जीवन मिशन व उज्जवला योजना चलाकर आम उनकी समस्या का समाधान किया। उन्होंने 370 हटाने, राम मंदिर का निर्माण के साथ ही जी 20 की अगुवाई से देश दुनिया में उत्तराखंड की पहचान बढ़ाई है।
सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण और राज्य आंदोलनकारियों को भी आरक्षण दिया गया है। कहा कि मानसखंड के अंतर्गत कुमाऊं के धार्मिक स्थलों का मंदिर माला मिशन के तहत चयन कर योजना बनाई गई है। इससे पहले सांसद अजय टम्टा ने केंद्र व प्रदेश सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में बताया। इससे पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट व पलायन आयोग के सदस्य अनिल शाही ने सीएम का स्वागत करते हुए क्षेत्र की कई समस्याएं रखीं। अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष विपिन शर्मा व संचालन गोपाल मासीवाल ने किया।
विज्ञापन
इनसेट
ये रहे मौजूद
सांसद अजय टम्टा, विधायक मदन बिष्ट, पलायन आयोग सदस्य अनिल शाही, सल्ट के विधायक महेश जीना, रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल, जिपंउ कांता रावत, मेला समिति अध्यक्ष विपिन शर्मा, डीएम वंदना, एसएसपी रुचिता जुयाल, सीडीओ अंशुल सिंह,एसडीएम जयवर्धन शर्मा, तहसीलदार विवेक राजौरी, पूर्व विधायक महेश नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, ब्लाॅक प्रमुख किरन बिष्ट, द्वाराहाट नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश साह, भाजपा मासी मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश फुलोरिया, चौखुटिया अध्यक्ष नारायण रौतेला आदि मौजूद रहे।
इनसेट
तकुल्टी के राधेश्याम ने केदारनाथ की कलाकृति भेंट की
मासी की अर्चना खनुलिया ने सीएम को उनकी कलाकृति की पेंटिंग भेंट की द्वाराहाट के सुरे तकुल्टी से आए राधेश्याम ने लकड़ी से बनाई केदारनाथ की कलाकृति भेंट की। बताया कि उन्हें बनाने में सात दिन का समय लगा। सल्ट विधायक सुरेंद्र जीना व उनकी पत्नी ने सीएम को चुनरी भेंट की। अनिल शाही ने परंपरागत वाद्य यंत्र नरसिंग व हुड़का भेंट किया। चंद्रप्रकाश फुलोरिया ने भूमियां मंदिर का चित्र भेंट किया। मेला समिति ने बड़ी माला से सीएम का स्वागत किया।
इन्सेट
सीएम ने किया पुस्तक का विमोचन
सीएम के मासी पहुंचने पर परंपरागत रंगवाली पिछोड़ा पहनी 25 महिलाओं ने तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सीएम ने सेवानिवृत्त शिक्षक कुबेर सिंह कड़कोटी द्वारा ग्वैल देवता के जीवन पर लिखी गई पुस्तक बाला गोरिया का विमोचन भी किया। इस मौके पर आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए थे।