{"_id":"59ac3f4d4f1c1be4278b4ec9","slug":"lpg-scarcity-at-jainti-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैंती तहसील के कई इलाके में तीन माह से रसोई गैस की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैंती तहसील के कई इलाके में तीन माह से रसोई गैस की किल्लत
अमर उजाला ब्यूरो, जैंती (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
जैंती तहसील के अंतर्गत गत तीन माह से रसोई गैस नहीं आने के कारण उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने रसोई गैस की आपूर्ति शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
जैंती तहसील के अंतर्गत खादी रोड, भनलेख, जैंती गांव, बिरखम, थामथोली, पुभाऊं, बाराकोट आदि क्षेत्रों में गत तीन माह से रसोई गैस नहीं आई है। इस कारण उपभोक्ता परेशान हैं। बरसात के दिनों में गैस नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीण जंगलों से जलौनी लकड़ी लाकर चूल्हा जला रहे हैं।
जैंती के प्रधान राजेंद्र प्रसाद जोशी और सामाजिक कार्यकर्ता दीवान सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र में जून से अब तक रसोई गैस का वाहन नहीं आया है। गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं की परेशानी काफी बढ़ गई है। उन्होंने उन्होंने रसोई गैस की आपूर्ति शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।