फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Local products will make women self-reliant

Almora News: स्थानीय उत्पाद बनाएंगे महिलाओं को आत्मनिर्भर

Wed, 08 Nov 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 08 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Local products will make women self-reliant
अल्मोड़ा में आयोजित दीपोत्सव में मौजूद प्रेरणा समिति की महिलाएं। संवाद
अल्मोड़ा। हस्तशिल्प सेवा केंद्र की ओर से चौघानपाटा में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान शिल्पियों को कई योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने कहा कि स्थानीय उत्पादों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। महिलाएं इससे जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
विज्ञापन

बुधवार को हुए कार्यक्रम में महिला सहायक निदेशक नंदी बिष्ट ने अंबेडकर हस्तशिल्प विकास योजना, विपणन कार्यक्रम, पेंशन योजना, टूलकिट, राष्ट्रीय पुरस्कार योजना, बीमा योजना, मुद्रा लोन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। जिले की महिलाएं जूट से बैग और बिच्छू घास के रेशों से कई सजावटी सामान तैयार कर रही हैं। इसे विस्तार देने की जरूरत है।
विज्ञापन

महिला प्रेरणा उत्थान समिति की रेखा आर्या ने कहा कि संस्था से जुड़ी 400 से अधिक महिलाएं कई उत्पाद तैयार कर स्वरोजगार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों से महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की तरफ कदम बढ़ा सकती हैं। समिति की तरफ से दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था ने गोद लिए टीबी मरीजों को पोषाहार किट बांटे। वहां कनिष्क सिसोदिया, सुमित, विवेक, भाष्कर साह सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed