फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Literacy Camp in bhikiyasainna

भिकियासैंण में साक्षरता शिविर 

Sun, 20 Mar 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 20 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से ब्लॉक सभागार भिकियासैंण में आयोजित किया गया। इस साक्षरता शिविर में जिला जज डॉ. ज्ञानेंद्र शर्मा ने महिला उत्थान के लिए बालिकाओं को गुणवत्तापरक और व्यवसायिक शिक्षा को आवश्यक बताते हुए कहा कोई भी वृद्ध महिला, पुरुष सरकारी योजनाओं से वंचित न रहें इसके लिए प्राधिकरण प्रयासरत है। 

विज्ञापन

  जिला जज ने कहा कि जनता के प्रति प्रशासनिक अमले को संवेदनशील होना जरूरी है। किसी भी मामले में पुलिस द्वारा एफआइआर दर्ज न करना एक बड़ा अपराध है। उन्होंने लोगों से अधिकार, कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने की बात करते हुए कहा कि विधिक प्राधिकरण का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाना है। अशक्त लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता की प्रक्रिया बताते हुए महिलाओं के लिए रोजगार सृजन पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी तक कानून की जानकारी पहुंचे इसके लिए दूरदराज क्षेत्रों में विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। न्यायिक मजिस्ट्रेट एजाज ए वाहिद ने महिलाओं और बच्चों के प्रति बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए पॉस्को एक्ट की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में कानूनों, न्याय प्रक्रिया के बारे में बताया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोहर बिष्ट, तहसीलदार राधे राम, बीडीओ आरसी पंत, नरेश गुप्ता, जीएस चौहान, डॉ. प्रमोद नैनवाल, गंगाप्रसाद पंत, विक्रम मावड़ी, तारा रावत, सुमन गुप्ता, हरीश चौहान, पूरन रजवार, लीला बिष्ट, डॉ. विनोद कुमार आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed