{"_id":"63333e88119f84407e28b99f","slug":"less-water-supply-in-rural-dwarahat-ranikhet-news-hld4771761175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपिंग हाउस की मोटरें नहीं हो सकी ठीक, 10 से 12 हजार की आवादी पेयजल का तरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंपिंग हाउस की मोटरें नहीं हो सकी ठीक, 10 से 12 हजार की आवादी पेयजल का तरसी
विज्ञापन
दूर दराज के स्रोतों से पानी ढोकर लाते द्वाराहाट क्षेत्र के लोग। संवाद
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। रामगंगा पंपिंग पेयजल योजना के तहत महतगांव पंपिंग हाउस की दोनों मोटरें फुंक जाने से द्वाराहाट नगर पंचायत और इससे जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। इस कारण करीब 12 हजार की आबादी प्रभावित होकर रह गई है। लोग पारंपरिक पेयजल स्रोतों पर निर्भर होकर रह गए हैं। इससे परेशान लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
रामगंगा पेयजल योजना आए दिन खराब रहती है। कई बार मोटरें फुंक चुकी हैं, इसके बावजूद इस योजना का पुनर्गठन नहीं हो सका है। योजना आए दिन खराब होने लोगों को पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जल संस्थान के जेई एसएस रौतेला ने बताया कि महतगांव में पंपिंग हाउस की दोनों मोटरों के फुंक जाने से यह समस्या बनी हुई है।
बाजपुर से तकनीकी कर्मचारी को बुलाकर पंप को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। पंपिंग योजना से द्वाराहाट नगर पंचायत क्षेत्र सहित ग्राम पंचायत गवाड़, कोटीला, ध्याड़ी, बमनपुरी, सलालखोला, भुमकिया, जामड़, कौंला, पूजाखेत, उटौड़ आदि गांवों को पेयजल दिलाया जाता है। इसमें जल संस्थान प्रत्येक क्षेत्र में तीसरे दिन पानी की आपूर्ति करता है लेकिन इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन
पेयजल अधिकारी तीन दिन बाद ही मोटरें ठीक होने की बात कह रहे हैं। हालांकि विभागीय अधिकारी मौके पर कार्य कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए लगे हैं। बावजूद तीन दिन पानी न आने से समस्या विकराल हो गई है। रामगंगा पंपिंग पेयजल योजना के पाइप लाइन पुरानी होने से आए दिन फटने, ट्रांसफार्मर फुंकना आम बात हो गई है।
बाजपुर से मैकेनिक आ गए हैं मोटरों को ठीक करने का कार्य चल रहा है। अतिशीघ्र इस समस्या को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। -एसएस रौतेला कनिष्ठ अभियंता जल संस्थान, द्वाराहाट