{"_id":"64c2b0f29a2536c58504ac41","slug":"less-staff-in-danya-polytechnic-almora-news-c-232-1-shld1002-1096-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दन्या पॉलीटेक्निक में कोई व्याख्याता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दन्या पॉलीटेक्निक में कोई व्याख्याता नहीं
Thu, 27 Jul 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 27एएलएम02पी- राजकीय पॉलीटेक्निक दन्या।। संवाद
अल्मोड़ा। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के दावे राजकीय पॉलीटेक्निक दन्या में हवाई साबित हो रहे हैं। यहां व्याख्याताओं के चार पद स्वीकृत होने के बावजूद किसी व्याख्याता की तैनाती नहीं हो सकी है।
पर्वतीय क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा तक युवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए वर्ष 2013 में दन्या में पॉलीटेक्निक संस्थान खोला गया था। इसमें रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, अंग्रेजी विषयों के व्याख्याता के पद सृजित हैं। इससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा मिलने की उम्मीद थी लेकिन यहां एक भी व्याख्याता की तैनाती न होने से उनकी उम्मीद परवान नहीं चढ़ पा रही है जबकि यहां संचालित सिविल इंजीनियरिंग ट्रेड में 62 प्रशिक्षणार्थी पंजीकृत हैं। प्रधानाचार्य का पद भी दो साल से खाली है।
ऑनलाइन तरीके से दिया जा रहा तकनीकी ज्ञान
अल्मोड़ा। पॉलिटेक्निक संस्थान में तकनीकी शिक्षा का ज्ञान देने के लिए लैब और मशीनरी जरूरी है। इन्हीं मशीनरी के जरिये विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान दिया जाता है लेकिन दन्या पॉलीटेक्निक में विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान देने वाला कोई नहीं है। इसलिए ऑनलाइन कक्षा संचालित कर औपचारिकता निभाई जा रही है।
विज्ञापन
व्याख्याताओं के खाली पदों की सूचना निदेशालय को कई बार भेजी गई है। अन्य संस्थानों से रोटेशन पर व्याख्याता की व्यवस्था कर ऑनलाइन कक्षाओं का भी संचालन किया जा रहा है। - संजय कुमार, प्रभारी प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक दन्या।