{"_id":"649c75c62420084340010897","slug":"less-principal-in-gic-almora-almora-news-c-8-hld1018-177952-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: हवालबाग के 14 इंटर कॉलेज प्रधानाचार्यविहीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: हवालबाग के 14 इंटर कॉलेज प्रधानाचार्यविहीन
Wed, 28 Jun 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के 14 इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य विहीन हैं जो शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के दावों को खोखला साबित कर रहे हैं। यहां के चार हाईस्कूल में भी प्रधानाचार्य की तैनाती नहीं हो सकी है जिसका असर शिक्षण व्यवस्था पर पड़ रहा है।
जिले के विद्यालय शिक्षकों की कमी के साथ ही प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों की कमी से जूझ रहे हैं। हवालबाग विकासखंड में संचालित 18 में से 14 इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नहीं हैं। जीआईसी अल्मोड़ा, एनटीडी, स्यालीधार, जीआईसी चौंरा में ही प्रधानाचार्यों की नियुक्ति हुई है। अन्य कॉलेज प्रभारी प्रधानाचार्य के भरोसे संचालित हो रहे हैं। सात के सापेक्ष महज दो हाईस्कूल में भी प्रधानाचार्य तैनात हैं। लंबे समय से प्रधानाचार्यों की तैनाती न होने से अन्य शिक्षक पर संबंधित विषय पढ़ाने के साथ ही विभागीय कार्यों का अतिरिक्त दबाव है जिसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
अधिकतर विद्यालयों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों के पद खाली हैं। शासन स्तर से शिक्षकों की पदोन्नति के बाद ही खाली पदों पर तैनाती संभव है। - पीएस जंगपांगी, खंड शिक्षा अधिकारी, हवालबाग।