फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard trapped in a cage in Jethua; villagers heave a sigh of relief.

Almora News: जेठुआ में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Mon, 21 Sep 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 21 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in a cage in Jethua; villagers heave a sigh of relief.
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जेठुआ क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ सोमवार को वन विभाग के पिंजरे में फंस गया। तेंदुए की लगातार आवाजाही और ग्रामीणों पर हमले की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने पानी की टंकी के पास पिंजरा लगाया था। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे के दूसरे छोर पर बकरी बांधी गई थी। तेंदुए के पिंजरे में फंसने के बाद वन विभाग की टीम ने बकरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। तेंदुए के पकड़े जाने से लोगों को राहत मिली है। वन विभाग की टीम अब तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कार्रवाई में जुटी है। क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही के कारण ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

जैखाल समेत चार गांवों में बाघ की दस्तक से दहशत



स्याल्दे (अल्मोड़ा)। विकासखंड क्षेत्र के जैखाल, कुलसीरा, पाताल और फुंटीकुवा में बाघ और जंगली सूअर की लगातार दस्तक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। बाघ के बार-बार दिखाई देने की शिकायतों के बाद शनिवार को वन विभाग की टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि बाघ की लगातार मौजूदगी से विशेषकर महिलाओं, बच्चों और खेतों में काम करने वाले लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और बाघ की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने की मांग की। गश्त के दौरान वन बीट अधिकारी विवेक कुमार, बलबीर और हिमांशु के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पान सिंह नेगी, पूरन सिंह, गोविंद सिंह, भवान सिंह, कृपाल सिंह, नंदन सिंह, महेंद्र सिंह और समाजसेवी हरि सिंह रावत मौजूद रहे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगली जानवरों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी। अधिकारियों के अनुसार संवेदनशील स्थानों पर जल्द ट्रैप कैमरे और पिंजरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed