फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard, son shocked at mother-in-law

सास-बहू पर झपटा तेंदुआ, बेटे ने धक्का मार भगाया

Sat, 18 Nov 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sat, 18 Nov 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Leopard, son shocked at mother-in-law
अस्पताल में विशुली देवी का इलाज करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला

 ग्राम पंचायत डिगरा में शनिवार तड़के एक घर के भीतर घुसे तेंदुए ने सास-बहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी और मां को बचाने की कोई सूरत न देख 57 वर्षीय गृहस्वामी ने तेंदुए को जोरदार धक्का मारा। अप्रत्याशित हमले से हड़बड़ाया तेंदुआ खिड़की से छलांग लगाकर भाग गया। घायल सास-बहू को सोमेश्वर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा रेफर किया गया है। 

विज्ञापन

डिगरा गांव में भीम राम की गोशाला में शनिवार सुबह 4:30 बजे तेंदुआ घुस गया। वहां बकरियां बंधी थीं। तेंदुए के भय से बकरी का एक बच्चा गोशाला से लगे घर के भीतर आ गया। तेंदुआ भी बकरी के बच्चे के पीछे-पीछे कमरे में घुस गया और भीम राम की 65 वर्षीय मां विशुली देवी पर झपट पड़ा। विशुली के चिल्लाने की आवाज सुनकर 45 साल की बहू धनुली देवी उसको बचाने आई तो तेंदुए ने धनुली को भी लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर भीमराम भी वहां आ पहुंचा। उसे और कुछ नहीं सूझा तो धनुली को दबोचे तेंदुए को जोरदार धक्का मार दिया। अचानक हुए इस हमले से तेंदुआ घबरा गया और खिड़की से छलांग लगाकर जंगल की ओर चला गया। 
विज्ञापन

परिजन दोनों घायलों को सोमेश्वर अस्पताल लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। अल्मोड़ा बेस अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। डाक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। वन क्षेत्राधिकारी विशन राम ने बताया कि घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। अल्मोड़ा वन प्रभाग के एसडीओ पृथ्वीराज सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों घायल महिलाओं को 10-10 हजार की सहायता दी जा रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजड़ा भेजा जा रहा है। इसके अलावा वन कर्मियों की टीम गांव में गश्त करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed