फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jogi came, merchant in the city, this merchant is very hungry...

Almora News: जोगी आयो शहर में व्यापारी, इस व्यापारी को भूख बहुत है...

Sat, 04 Mar 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 04 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Jogi came, merchant in the city, this merchant is very hungry...
अल्मोड़ा के आराखेत में खड़ी होली का गायन करते होल्यार।  संवाद 
अल्मोड़ा/सोमेश्वर/जैंती/मौलेखाल। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा होली के रंग में रंगने लगी है। नगर से लेकर गांवों तक होली गायन चल रहा है। नगर के अलावा सल्ट, द्वाराहाट, भिकियासैंण, सोमेश्वर, धौलछीना, स्याल्दे, ताड़ीखेत, हवालबाग सहित अन्य सभी क्षेत्रों में पुरुषों ने खड़ी होली तो महिलाओं ने बैठकी होली का गायन कर धमाल मचाया। इस दौरान पूरा जिला अबीर-गुलाल के रंगों से सराबोर नजर आया।
विज्ञापन

नगर में सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में होलिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रियंका सांगा ने दीप जलाकर किया। बच्चों ने भी विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। वहां आदित्य साह, प्रधानाचार्य पूनम जोशी आदि थे। प्राथमिक विद्यालय पंचधारा में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने जोगी आयो शहर में व्यापारी... होली का मनमोहक गायन किया। कार्यक्रम में बच्चों को टोपी और मिठाई बांटी गई। वहां विद्यालय के संरक्षक मनोहर सिंह नेगी, मंजू जोशी, प्रधानाध्यापिका मंजू नेगी, अध्यापिका किरण पंत आदि थे।
विज्ञापन

वहीं जन शिक्षण संस्थान में होली मिलन कार्यक्रम में संस्थान की महिलाओं ने होली खेले रघुवीरा..., होली खेले गिरिजा ओ लाल हो... सहित विभिन्न होली का गायन कर धमाल मचाया। वहां प्रकाश चंद्र नैनवाल, निदेशक गिरीश धवन, ममता जोशी, सुरेश सिंह बिरौड़िया, उमेश गुरुरानी, योगिता जोशी आदि थे। धर्म निरपेक्ष युवा मंच ने सदस्यों ने संयोजक विनय किरौला के नेतृत्व में बाजार का भ्रमण कर व्यापारियों व लोगों को होली की शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सालम समिति की ओर से राम सिंह धौनी बहुउद्देश्यीय पुस्तकालय वाचनालय सभागार में होल्यारों ने शिव के मन माहि बसे काशी..., आधी काशी में बामन बनिया... सहित कई होली का गायन कर समा बांधा। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, महामंत्री अमरनाथ सिंह रजवार, कोषाध्यक्ष विपिन जोशी, संयोजक इंजीनियर गोपाल सिंह मेहरा,विनोद जोशी, जगमोहन फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
सोमेश्वर क्षेत्र के अर्जुनराठ, भानाराठ, टाना, बजेल, सुनाड़ी, कोटुली, सेल, खीरकोट, मल्ला खोली समेत कई गांवों में होली की धूम मची है। पुरुषों की खड़ी होली का रंग जमने लगा हैं तो वहीं महिलाएं होली गायन कर स्वांग रच रही हैं। जैंती में पुरुषों की खड़ी होली का गायन हुआ। पुरुषों ने मेरो रंगीलो देवर घर ए रौ छ..., होली की आई बहार, सखी मोरे अंगना... आदि होली गीतों का गायन कर जमकर नृत्य किया। इस दौरान हर तरफ अबीर-गुलाल उड़ता रहा।

सल्ट क्षेत्र के जालीखान, शशीखाल, कपराढय्या, तहसील चौक समेत कई गांव में होली की धूम रही। पुरुषों ने खड़ी होली गायन तो महिलाओं ने स्वांग रच बैठकी होली का गायन किया। इस मौके पर भावना बोरा, कविता पांडे, दीपा उपाध्याय, दीपा मेहरा, सुनीता बोरा, पुष्पा रावत, मोहनी रावत, बीना अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed