{"_id":"dd06e46321fc3ec7cce5abd06ed7056d","slug":"jeep-exident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात की जीप खाई में गिरी, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात की जीप खाई में गिरी, चार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 01 Dec 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
गणाई से अल्मोड़ा लौट रही बारात की मैक्स जीप धौलछीना के निकट कसाण बैंड के निकट 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चार बारातियों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके को रवाना कर दी गई। तहसीलदार और अन्य राजस्व कर्मी भी मौके पर पहुंच गए हैं। धौलछीना और आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह अल्मोड़ा के गोलना करड़िया निवासी रमेश नैनवाल की बारात गणाई (जिला पिथौरागढ़) गई थी। लौटते वक्त शाम करीब 6.30 बजे बारातियों से भरी मैक्स जीप अल्मोड़ा से लगभग 45 किमी दूर कसाण बैंड के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जीप में 12 लोग सवार थे। जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही धौलछीना और आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को खाई से निकालने में जुट गए। एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार मोहन सिंह नेगी, नायब तहसीलदार प्रयाग दत्त सनवाल और बलवंत सिंह आदि राजस्व कर्मी मौके को रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि 108 एंबुलेंस भी मौके पर भेज दी गई है। घायलों को इलाज के लिए अल्मोड़ा भेजा जा रहा है। इधर दुर्घटना की खबर मिलने के बाद गोलना करड़िया में दूल्हे के घर पर मातम छा गया। कई लोग देर रात तक बारात में गए अपने परिजनों के बारे में जानकारी लेने में जुटे रहे। दुर्घटना की सूचना मिलने पर अल्मोड़ा से भी कई लोग मौके के लिए रवाना हो गए।