{"_id":"5fe6252c8ebc3e3b5c03c9e4","slug":"hello-sir-papa-is-furious-by-drinking-alcohol-almora-news-hld4086234168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलो सर! पापा शराब पीकर उत्पात मचा रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलो सर! पापा शराब पीकर उत्पात मचा रहे हैं
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। नियमों का उल्लंघन करने पर सोमेश्वर पुलिस ने 48 लोगों का विभिन्न धाराओं में चालान कर 13400 रुपये जुर्माना वसूला है। बेटे से शराब पीकर उत्पात मचाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर चालान किया।
लोध के पंकज सिंह ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन किया। उसने बताया कि उसके पिता शराब पीकर उत्पात मचा रहे हैं। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेंद्र कार्की को शराब पीकर उत्पात मचाते पाया। उन्होंने आरोपी को 81 पुलिस एक्ट में गिरफ्तार कर 500 रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा सोमेश्वर कस्बे में शंकर दत्त भट्ट का नशे में उत्पात मचाने पर गिरफ्तार कर मेडिकल कराया गया। जुर्म इकबाल करने पर 500 रुपये जर्माना वसूलकर उसे रिहा किया।
नशे में बाइक (यूके-01ए-5033) चला रहे हेम चंद्र जोशी को मोटर वाहन अधिनियम में गिरफ्तार किया। वाहन सीज कर चालान निरस्तीकरण के लिए आरटीओ कार्यालय भेजा है। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 14 वाहन चालकों से सात हजार रुपये, कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर 32 लोगों का 5900 रुपये चालान काटा गया।