फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Govind Kunjwal MLA Jageshwar

भाजपा शासनकाल में हुआ गरीबों का अहित: कुंजवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Govind Kunjwal MLA Jageshwar
ठाट गांव में कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते विधायक कुंजवाल। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने लमगड़ा विकासखंड के ठाट गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जब-जब भाजपा की सरकारें आईं, गरीबों का अहित हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों को क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि भाजपा सरकारों ने गरीबों के लिए योजना बनाने का काम नहीं किया। भाजपा की गलत नीतियों से प्रदेश की जनता परेशान है। कांग्रेस शासनकाल में बनी कपिलेश्वर पंपिंग योजना से क्षेत्र के लोगों को पानी उपलब्ध हो रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर ठाट के उप प्रधान गौरव बिष्ट, पंकज बिष्ट, नवीन बिष्ट, रतन सिंह, गोविंद सिंह, भारत बिष्ट, हीरा सिंह, किशन सिंह, नंदन सिंह, आनंद सिंह, प्रकाश सिंह, दीवान सिंह, राजेंद्र सिह सहित 22 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सरिता टम्टा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, मनोज रावत, पूरन पांडे, पूर्व प्रधान रतन सिंह बिष्ट, दीपक मलाड़ा, मोहन नगरकोटी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed