{"_id":"2f21c8327c372f0c5141107e78a5635a","slug":"getting-back-dumper-hit-by-the-elderly-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैक हो रहे डंपर की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैक हो रहे डंपर की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैक हो रहे डंपर की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक यहां से सात किमी दूर रामनगर मार्ग पर फिजुवागाड़ (घट्टी) पर 4जी लाइन की खुदाई के चलते वाहनों की लंबीं कतार लगी थी।
विज्ञापन
जाम में रामनगर को जा रहा डंपर (यूके 01सी ए 0627) भी फंसा था। इस बीच चालक राकेश सिंह ने डंपर को बिना क्लीनर के पीछे करने का प्रयास किया गया, जिससे एक वाहन से नीचे उतरे बुजुर्ग गौरी दत्त (62) निवासी तल्ली घट्टी डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आननफानन में डांग के प्रधान सुरेश कड़ाकोटी ने घायल हो अपने वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान पहुंचाया। अधिक खून बहने से डॉक्टरों ने बुजुर्ग को गंभीर हालत में काशीपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में पीरूमदारा के पास बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। दरोगा सत्यप्रकाश ने बताया कि डंपर चालक को पुलिस हिरासत में लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन