फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Four injured when car going from Haldwani to Jageshwar fell into a ditch

Road Accident: हल्द्वानी से जागेश्वर जा रही कार खाई में गिरी, दंपति और बेटा-बहू घायल, एक को हायर सेंटर भेजा

Tue, 12 Nov 2024 07:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Nov 2024 07:05 PM IST
सार

हल्द्वानी से जागेश्वर जा रही कार पेटशाल के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपति और बेटा-बहू घायल हो गए।

विज्ञापन
Four injured when car going from Haldwani to Jageshwar fell into a ditch
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी से जागेश्वर जा रही कार पेटशाल के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपति और बेटा-बहू घायल हो गए। इनमें एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है।

विज्ञापन

हल्द्वानी से जागेश्वर जा रही कार मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय पेटशाल के समीप अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में कार सवार नवाबी रोड हल्द्वानी निवासी राजेंद्र सिंह अधिकारी, उनकी पत्नी विमला अधिकारी, पुत्र पारस अधिकारी, पुत्रवधु अंबिका अधिकारी घायल हो गईं। घायलों को स्थानीय लोगों ने विवेकानंद धर्मार्थ अस्पताल पेटशाल में भर्ती कराया। बाद में गंभीर रूप से घायल राजेंद्र सिंह अधिकारी को हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर धौलछीना थानाध्यक्ष विजय नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सभी घायल एक ही परिवार के हैं। वाहन स्वामी राजेंद्र सिंह अधिकारी परिवार सहित जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed