{"_id":"57111c6b4f1c1b330d4a6bc7","slug":"forest-fire-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटकोट के जंगल में आग लगाते एक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटकोट के जंगल में आग लगाते एक को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन कर्मियों की टीम ने गगास आरक्षित वन के भटकोट ब्लाक में आग लगाते बिंता के एक व्यक्ति को दबोच लिया है। विभाग ने वन अधिनियम 1926 की धारा 26 में आरोपी से 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
सोमश्वर रेंज के वन कर्मी बृहस्पतिवार सायं गगास क्षेत्र में गश्त पर थे।
वन कर्मियों ने गगास आरक्षित वन क्षेत्र के भटकोट ब्लाक में बिंता निवासी कृपाल सिंह कैड़ा को जंगल में आग लगाते पकड़ लिया। वन कर्मी आग लगाने के आरोपी कृपाल सिंह कैड़ा को रेंज कार्यालय सोमेश्वर लाए। आरोपी पर वन अधिनियम 1926 की धारा 26 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। उप वन क्षेत्राधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि आरोपी को 20 हजार रुपये जुर्माना वसूल कर छोड़ा गया। वन कमियों के दल में उप वन क्षेत्राधिकारी चंद्रशेखर भट्ट के अलावा वन कर्मी नरेंद्र राम, धारा बल्लभ जोशी, पूरन राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन