{"_id":"5f256a268ebc3e9f6e0a98ac","slug":"fire-in-jainti-power-house-10-hours-of-electricity-failure-almora-news-hld391864215","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैंती पावर हाउस में भड़की आग, 10 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैंती पावर हाउस में भड़की आग, 10 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। जैंती स्थित विद्युत सब स्टेशन में शनिवार को आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से चार दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में करीब दस घंटे बिजली गुल रही। इस दौरान लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग लगने का कारण पावर हाउस में लगे नए विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव होना बताया जा रहा है।
जैंती में विद्युत सब स्टेशन स्थापित है। इस पावर हाउस से जैंती तहसील के चार दर्जन से अधिक गांवों को विद्युत आपूर्ति होती है। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे विद्युत सब स्टेशन में अचानक आग भड़क गई। जिससे तेज धमाका हुआ, इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए।
पावर हाउस में आग लगने से जैंती बाजार समेत सुनारी, कांडे, लोहना, कुंज, सिलपड़, भाबू, बसगांव, बांजधार, नया संग्रौली, तल्ला भट्यूड़ा, मल्ला भट्यूड़ा, दाड़िमी, नौगांव, सैनोली, चौकुना, बरम, थामथोली, मझाऊं, पुभाऊं, बाराकोट, रज्यूड़ा, पुखाड़ी, खड़ियानौला, कुमालसों, संग्रौली, तल्ला बिनौला, मल्ला बिनौला, कुटौली, बचकांडे समेत चार दर्जन से अधिक गांवों में करीब 10 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। कर्मचारियों ने पावर हाउस में आग लगने की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर अवर अभियंता दिनेश चंद्र भी मौके पर पहुंच गए। विद्युत कर्मचारियों ने तकनीकी खामियां दूर कर शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी। दस घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू होने से लोगों ने राहत की सांस ली।