फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Faundation Day of SSB Ranikhet

एसएसबी सीमांत मुख्यालय का स्थापना दिवस, कई अधिकारी कार्मिक हुए सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Faundation Day of SSB Ranikhet
स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते एसएसबी सीमांत के महानिरीक्षक। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एसएसबी सीमांत मुख्यालय का स्थापना दिवस समारोह यहां मुख्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया। महानिरीक्षक संजय कुमार ने शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सीमांत क्षेत्र की वार्षिक उपलब्धियां बताईं। मातहत अधिकारी और कार्मिकों ने उन्होंने पूर्ण मनोयोग के साथ सीमाओं पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 16 अधिकारी और कार्मिकों को उन्होंने सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर कई आयोजन हुए। बल की टुकड़ी ने मुख्य अतिथि आईजी संजय कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कार्मिकों के बेहतरीन तालमेल से ही उपलब्धियां मिलती हैं। कहा कि अधिकारियों, जवानों की चौकसी से ही देश विरोधी ताकतों के मंसूबे सफल नही हो पाए। महानिरीक्षक ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 16 अधिकारियों और कार्मिकों को महानिरीक्षक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। यहा उप महानिरीक्षक परमजीत सिंह सलारिया, उपकमांडेंट राम कुमार, कमांडेंट डॉ. त्रिलोक चंद्र, एचएस बिष्ट, ईई प्रमोद चंद्र, चंद्रशेखर भान, हितेंद्र सिंह पटियाल, चंद्रजीत आदि रहे।
विज्ञापन

एक साल में मानव तस्करी के 18 मामले पकड़े
रानीखेत। महानिरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि सीमांत मुख्यालय ने पिछले एक साल में प्रचालन के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने बताया कि 495 सीजर और पांच सौ से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया। मानव तस्करी के 18 मामले पकड़ उनके चंगुल से 24 महिलाओं को छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed