फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Farming in Ranikhet

वैज्ञानिक तरीके से दलहन उगाएंगे किसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Farming in Ranikhet
रानीखेत मटेला मनिहार में पावर विडर के प्रयोग की जानकारी देते विशेषज्ञ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के शिलंगी, हिड़ाम, बयेड़ी, मटेला मनिहार, सौंखोला आदि गांवों की 12 हेक्टेयर भूमि में किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से दलहनी फसल उगाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका मसौदा तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और होप संस्था की ओर से यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। वैज्ञानिक तरीके से खेती का प्रशिक्षण देकर किसानों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। होप संस्था के निदेशक प्रकाश जोशी ने बताया कि किसानों को बीज, जैविक उर्वरक, जैविक कीटनाशक, फफूंदनाशक समेत एक-एक पावर वीडर भी दिया गया है। इससे उन्हें जुताई के तरीके बताए जा रहे हैं। इससे किसान अधिक उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन सकेगा। संस्था ने प्रत्येक गांव में भूमि का चयन भी कर लिया है। फसलों की बुआई जून के पहले और दूसरे सप्ताह से शुरू की जाएगी। बताया कि इससे किसानों के समय की बचत होगी। बैल पालने का खर्च भी बचेगा। किसानों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। इसके तहत उन्नत नस्ल की भैंस और गाय पालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में जिला पंचायत विपिन जोशी, प्रधान राजेंद्र प्रसाद, नवीन चंद्र, काशी राम, पूर्व प्रधान जोधा सिंह, पान सिंह, पूरन पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed