फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Faculty of Law will be transferred to SSJ University

एसएसजे विवि को हस्तांतरित होगा विधि संकाय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Faculty of Law will be transferred to SSJ University
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में ऑनलाइन निरीक्षण में मौजूद प्राध्यापक और अन्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा का विधि संकाय कुमाऊं विश्वविद्यालय से नवसृजित एसएसजे विश्वविद्यालय को हस्तांतरित होगा। शुक्रवार को संकाय की मान्यता के विस्तारीकरण और एसएसजे विवि में हस्तांतरण के लिए बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने संकाय का वर्चुअल निरीक्षण किया। संकाय में विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को निरीक्षण समिति की अध्यक्ष न्यायमूर्ति निर्मला मिश्रा, समिति सदस्य डीके शर्मा, बी. रामी रेड्डी, केडी त्रिवेदी, सुरेश श्रीमाली, अशोक पांडे ने वर्चुअल माध्यम से विधि संकाय को संबद्धता प्रदान करने के लिए ऑनलाइन निरीक्षण किया। विधि संकाय के प्राध्यापकों ने अध्ययन के लिए अनिवार्य संसाधनों की उपलब्धता को ऑनलाइन प्रस्तुत किया। इससे पूर्व विवि के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विधि विभाग से देश को प्रतिभाशाली युवा मिल रहे हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने विधि विभाग के शिक्षकों की सराहना की।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. विपिन चंद्र जोशी ने कहा कि विधि विभाग की समस्याओं को कुलपति के समक्ष रख सुलझाया जाएगा। परिसर निदेशक प्रो. नीरज तिवारी ने विधि विभाग को किसी भी प्रकार की समस्या न आने का आश्वासन दिया। प्रो. जेएस बिष्ट ने भी विभाग की विभिन्न उपलब्धियां प्रस्तुत कीं। विधि संकायाध्यक्ष प्रो. एके पंत और प्रो. अमित पंत की अध्यक्षता में निरीक्षण हुआ। विभाग के प्रो. एसडी शर्मा, प्रो. डीके भट्ट, प्रो. जेएस बिष्ट, प्रो. एके नवीन, डॉ. अरशद हुसैन, डॉ. दलवीर लाल, डॉ. पीएस बोरा, डॉ. फराह दीबा, उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. विभाष मिश्रा, पत्रकारिता विभाग के डॉ. ललित चंद्र जोशी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed