फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Encroachement of 25 Nali Land

सोलर प्लांट के लिए 25 नाली भूमि पर कब्जा, तीन सौ से ज्यादा पेड़ काटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Encroachement of 25 Nali Land
मानिला (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के कुणीधार में सोलर पावर प्लांट बनाने के लिए कई पेड़ काट दिए गए और 25 नाली सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया। वन विभाग और राजस्व विभाग की जांच पूरी होने पर इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

सल्ट ब्लॉक के कुणीधार में सोलर पावर प्लांट कंपनी की ओर से लोगों की जमीन पर जबरन सोलर प्लेट लगाने, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में वन विभाग और राजस्व विभाग ने जांच पूरी कर ली गई है। जांच के लिए वन विभाग ने मानिला के वन दरोगा चंद्रशेखर त्रिपाठी को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। जांच में सामने आया कि 25 नाली भूमि पर कब्जा करने के साथ ही चीड़ और बांज के कई पेड़ काटे गए हैं। जांच में सामने आया है कि सोलर पावर प्लांट द्वारा सिविल भूमि में कुल 32 पेड़ काटे गए जिसमें चीड़ के 27 और बांज के पांच पेड़ काटे गए। नाप भूमि में 128 चीड़ और बांज के 188 पेड़ कुल 348 पेड़ काटे गए।
विज्ञापन

वन विभाग ने जांच पूरी कर ली है। कुल 348 पेड़ों के खूंट मिले हैं। जांच पूरी कर रिपोर्ट भिकियासैंण के एसडीएम और डीएफओ अल्मोड़ा को भेज दी गई है।
विक्रम सिंह कैड़ा, रेंजर जोरासी रेंज
सोलर प्लांट ने कुल 25 नाली सरकारी भूमि पर कब्जा किया है। इसकी रिपोर्ट एसडीएम भिकियासैंण को भेज दे गयी है। उनके निर्देशानुसार आगे कि कार्रवाई होगी।
कुबेर मेहता, राजस्व निरीक्षक कुणीधार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed