फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   education news in district.

Almora News: पीजी कॉलेज, इंटर कॉलेज सुरईखेत, डीआईसी ने जीते मैच

Mon, 24 Mar 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 24 Mar 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
education news in district.
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट के कालीखोली में आयोजित जय मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट में पीजी कॉलेज द्वाराहाट, आदर्श इंटर कॉलेज सुरईखेत, डीआईसी की टीम ने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन




सोमवार को पहले मुकाबले में पीजी कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 77 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी जय गुरु गोरखनाथ की पूरी टीम 62 रन ही बना सकी। पीजी कॉलेज ने 15 रनों से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी कर आदर्श इंटर कॉलेज सुरईखेत ने 10 ओवरों में 78 रन बनाए। जवाब में चित्रेश्वर की पूरी टीम 59 रन ही बना सकी। इंटर कॉलेज सुरईखेत ने 19 रनों से मैच जीत लिया। तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी कर पापा क्लब काली खोली ने 10 ओवरों में 58 रन बनाए। जवाब में डीआईसी ने सात विकेट से मैच जीत लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि एसआई विजयपाल सिंह, भगवान सिंह, ललित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed