{"_id":"5807b56b4f1c1b434b7038e7","slug":"dwarahat-now-received-the-rank-of-sub-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब द्वाराहाट को भी मिला उपमंडल का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब द्वाराहाट को भी मिला उपमंडल का दर्जा
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत, अल्मोड़ा
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट और चौखुटिया तहसील के लोगों को अब भू और राजस्व संबंधी कार्यों के लिए रानीखेत के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विधायक मदन बिष्ट ने बताया कि द्वाराहाट-चौखुटिया परगने(उप मंडल) का शासनादेश जारी हो गया है। उन्होंने पूर्व में मुख्यमंत्री से इसकी घोषणा कराई थी।
विज्ञापन
अब द्वाराहाट तहसील में स्थायी उपजिलाधिकारी की नियुक्ति होगी। एसडीएम सहित तीन पद भी स्वीकृत हुए हैं। द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। पेयजल योजनाओं में भी कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन
द्वाराहाट और चौखुटिया को मिलाकर अलग परगना बनाने की उनकी महत्वाकांक्षी योजना थी, मुख्यमंत्री हरीश रावत से उन्होंने स्याल्दे विखोती मेले में इसकी घोषणा कराई थी। अब इसका शासनादेश जारी हो गया है। एसडीएम, पेशकार और आशुलिपिक सह डाटा इंट्री आपरेटर की पदों को भी स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
शीघ्र ही यहां स्थायी एसडीएम बैठकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। भू अभिलेख और राजस्व संबंधी काम यहीं से संचालित होंगे। इन कामों के लिए स्थानीय नागरिकों को रानीखेत के चक्कर काटने पड़ रहे थे। इधर, पृथक परगने का शासनादेश जारी होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक मदन बिष्ट का आभार जताया है।