फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Display of GIS map of educational institutions of the district

Almora News: जिले के शैक्षिक संस्थानों का जीआईएस मानचित्र का किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Display of GIS map of educational institutions of the district
अल्मोड़ा। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में जिले के माध्यमिक विद्यालयों के भूगोल प्रवक्ताओं के लिए भौगोलिक सूचना तंत्र के तकनीकी ज्ञान की जागरूकता विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि यूकॉस्ट के तकनीकी सलाहकार और एसएसजे विवि के जीआईएस और रिमोट सेंसिग विभाग के विजिटिंग प्रो. जीवन सिंह रावत ने शिक्षा के क्षेत्र में जीआईएस का उपयोग, अनुसंधान और प्रशासन में उपयोग पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने जिले के शैक्षिक संस्थानों का जीआईएस मानचित्र का प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा और उत्तराखंड राज्य की वर्तमान स्थिति का प्रदर्शन किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. रिज़वाना परवीन सिद्धकी ने शिक्षण और प्रशिक्षण में तकनीकी के रूप में जीआईएस तकनीक की आवश्यकता और महत्व की जानकारी दी। डायट प्रवक्ता रमेश सिंह रावत ने नई शिक्षा नीति 2020 के अलोक में तकनीकी शिक्षा (जीआईएस) का भूगोल प्रयोगात्मक व्याख्यान दिया। अध्यक्षता करते हुए संस्थान के प्राचार्य ललित मोहन पांडे ने सभी का आभार जताया। वहां वरुण रावत, डॉ. प्रकाश पंत, हरवंश बिष्ट, डॉ. कमलेश सिराड़ी, डॉ. भुवन पांडे, उमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed