फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Despite the jump in the price of gold and silver, the market remains vibrant.

Almora News: सोने-चांदी के दाम में उछाल के बाद भी बाजार में रौनक

Sun, 12 Oct 2025 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 12 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Despite the jump in the price of gold and silver, the market remains vibrant.
अल्मोड़ा। जिले में दीपावली पर्व से पहले सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। बीते एक महीने में सोने की कीमतों में 25,000 की बढ़ोतरी हुई जबकि चांदी 20,000 रुपये महंगी हुई है। बावजूद इसके सोना-चांदी के आभूषण की खरीदारी के लिए लोगों के उत्साह में कमी नहीं आई है।
विज्ञापन



धनतेरस पर्व पर सोना-चांदी की खरीददारी भारतीय परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। सोना-चांदी के कीमतों में अचानक आई तेजी ग्राहकों और निवेशकों की चिंता बढ़ा गई है। सोना अब 1,28,000 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं चांदी 1,75,000 प्रति किलो के आंकड़े को छू गई है। स्थानीय सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि सोना-चांदी के दाम बढ़ने के बाद भी लोगों के जोश में कमी नहीं आई है। ग्राहकों की ओर से लगातार सोने-चांदी के आभूषण बनाने के आर्डर मिल रहे हैं। इससे लगता है कि कीमतों के बढ़ने के बावजूद बीते वर्ष की तुलना में इस बार कारोबार में ज्यादा अंतर नहीं आएगा।
विज्ञापन




बोले स्वर्णकार



सोने और चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है लेकिन ग्राहकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। ऐसे में लगता है कि इस बार धनतेरस और दीपावली पर पहले से बेहतर कारोबार होगा। - जगदीश वर्मा, कुमांऊ ज्वैलर्स, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन




सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आने के बावजूद लोग आभूषणों की खरीदारी के लिए लगातार ऑर्डर दे रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार भी सर्राफा बाजार में कीमत बढ़ने का अधिक असर नहीं पड़ेगा। - भुवन वर्मा, जय साई ज्वैलर्स, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed