फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demonstration demanding the construction of the demolished road of Dhaun and Rithachaura

Almora News: ढौन और रीठाचौरा की ध्वस्त सड़क के निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन

Wed, 12 Apr 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 12 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding the construction of the demolished road of Dhaun and Rithachaura
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तीन साल पहले दैवीय आपदा में ध्वस्त हुई ग्राम पंचायत ढौन और रीठाचौरा की सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने भूमियां मंदिर में एकत्रित होकर अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी की। यहां हुई जनसभा में एक माह के भीतर कार्रवाई न होने पर रामनगर-चौखुटिया मोटर मार्ग में चक्काजाम करने के साथ ही चरणबद्घ आंदोलन के लिए रणनीति बनाने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र में जून 2000 में आई दैवीय आपदा के दौरान ग्राम पंचायत ढौन और रीठाचौरा के लिए बनी सड़क ढौन से करीब एक किसी पहले ध्वस्त हो गई थी। जिससे ढौन, रीठाचौरा के अलावा तोक गांव सगन्यांणी, तलाई और बाड़ीगाड़ सहित निकटवर्ती गांवों के करीब एक हजार ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार गुहार लगाते रहे हैं परंतु सड़क टूटे तीन साल हो चुके हैं परंतु कोई सुनवाई नही हो रही है। सभा को बीडीसी सदस्य चेतना नेगी, प्रधान रीठाचौरा शर्मिला देवी, प्रधान ढौन बीना देवी, दरबान सिंह बिष्ट, सदानंद पांडे, कमला देवी, देवकी देवी, राधा देवी, एचसी कांडपाल, मुकेश पांडे और प्रेम प्रकाश आदि ने संबोधित किया। वहां दीपू बिष्ट, बालमसिंह, चंदन सिंह, हरीश सिंह, भूपेंद्र सिंह, खीमानंद, नंदन सिंह, जयंती देवी, कविता,गीता, उदली, मुन्नी, शारदा, चंपा, मंजू, शांति, तारा, हंसी, विमला, दीपक नेगी, अंजू और लीला देवी मौजूद रही।
विज्ञापन

इंसेट
मंडल अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह रौतेला को भी ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सांसद व शासन के माध्यम से मांग पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उनके साथ महामंत्री दीपक नेगी व गोपाल गिरी आदि भी थे। तय हुआ कि सभी दलों के लोग मिलकर अपने अपने नेताओं के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed