फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand to cut taxes on petrol and diesel

Almora News: पेट्रोल, डीजल के करों में कटौती करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Demand to cut taxes on petrol and diesel
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला इकाई ने प्रदेश में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर बढ़ रहे आपराधिक मामलों का विरोध किया है। समिति ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

समिति ने कहा कि बीते 20 दिनों में पेट्रोल, डीजल और परिवहन की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से सभी आवश्यक खाद्य वस्तुओं जैसे दूध, सब्जी, दाल, दवाइयां स्वास्थ्य और शिक्षा तक महंगी हो गई है। इससे बेरोजगारी के दौर में आर्थिक और सामाजिक संकट गहरा गया है। सरकार सार्वजनिक संपत्तियों को बड़े कॉरपोरेट घरानों को सौंप रही है जबकि जनता को सांप्रदायिकता के नाम पर लड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

देवभूमि कहे जाने वाले राज्य में एससी-एसटी, अल्पसंख्यकों और महिला अपराधों में भी वृद्धि हो रही है। ऐसे मामलों में सुरक्षा एजेंसियां मौन हैं। उन्होंने पेट्रोल, डीजल पर लगे करों में तत्काल कटौती करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में समिति की प्रांतीय अध्यक्ष सुनीता पांडे, जिला सचिव भावना तिवारी, राधा नेगी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed