फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Death of Miner in Almora

पशुओं के चारा लेने जंगल गई किशोरी की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Death of Miner in Almora
अल्मोड़ा। जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई एक किशोरी की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लमगड़ा ब्लॉक के देवनाला तोक निवासी हिमांशी आर्या (16) पुत्री ललित राम शनिवार को अपनी ताई के साथ पशुओं का चारा लेने जंगल गई हुई थी। जंगल में चारा काटते समय अचानक उसका पैर फिसल गया जिससे वह खाई में जा गिरी। ताई ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। घटनास्थल में पहुंचे परिजन ग्रामीणों की मदद से किशोरी को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उसका प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान एसआई सुनीता कुंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed