{"_id":"5e4ad3408ebc3ef2c97f4677","slug":"daksha-xi-s-team-reached-semi-finals-ranikhet-news-hld374013343","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्ष इलेवन की टीम पहुंची सेमीफाइनल में, सेना ने उपलब्ध कराया नरसिंह मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्ष इलेवन की टीम पहुंची सेमीफाइनल में, सेना ने उपलब्ध कराया नरसिंह मैदान
विज्ञापन
मुख्य अतिथि के साथ क्रिकेट खिलाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नर सिंह स्टेडियम में चल रहे श्री राम क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला क्वार्टर फाइनल दक्ष इलेविन और चौखुटिया के बीच खेला गया। दक्ष इलेवन ने टॉस जीता और पहले बल्ले बाजी करने का निर्णय लिया।
दक्ष इलेवन ने चौखुटिया को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कुवार्बी ने खिलाड़ियों से अनुशासन और लगने के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
दक्ष इलेवन रानीखेत की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 140 रन बनाए।
चौखुटिया की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 112 रन ही बना पाई। दक्ष इलेवन पहले क्वार्टर फाइनल को जीतते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। मैन ऑफ द मैच विकास को दिया गया, उन्होंने 34 रन बनाए साथ ही एक विकेट भी लिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि नवीन कुवारबी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेल आयोजक किशन जलाल द्वारा क्रिकेट मैच कराने पर उनके प्रयासों की सराहना की। खेल आयोजक किशन जलाल ने नरसिंह स्टेडियम मुहैया कराने पर सेना के ब्रिगेडियर जीएस राठौर का आभार जताया।
इस दौरान सतीश सिंह, कुंदन सिंह नेगी, राजेंद्र अधिकारी, कुं्दन सिंह एरेड़ा, राजेंद्र बिष्ट के अलावा एलएम पांडेय व विनय तिवारी आदि मौजूद रहे। आयोजन समिति के मनोज जोशी, दीवान सिंह, गुड्डू जलाल, सौरभ बिष्ट तथा निर्णायक में कुंदन बिष्ट, धीरज अधिकारी, स्कोरर जितेंद्र बिष्ट थे। उद्घोषक की भूमिका हेमंत नेगी ने निभाई।