{"_id":"6aeb79c731b8628bb40d9551","slug":"family-happy-with-decision-to-extend-service-tenure-of-agniveers-almora-news-c-232-1-alm1019-150736-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अग्निवीरों का सेवा कार्यकाल बढ़ाने के फैसले से परिजनों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अग्निवीरों का सेवा कार्यकाल बढ़ाने के फैसले से परिजनों में खुशी
Thu, 05 Nov 2026 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अग्निवीरों का सेवा कार्यकाल दो साल बढ़ाने के फैसले से जिले के अग्निवीरों के परिजनों में खुशी है। परिजनों ने केंद्र सरकार के इस निर्णय को युवाओं के भविष्य के लिहाज से राहत देने वाला बताया है। उनका कहना है कि इससे अग्निवीरों को सेना में अधिक समय तक देशसेवा करने और अपनी काबिलियत साबित करने का अवसर मिलेगा।
केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत चार साल की सेवा पूरी करने वाले उन 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा अवसर देने का निर्णय लिया है जिन्हें पहले नियमित सेवा में शामिल नहीं किया जाना था। इस अवधि के बाद इच्छुक अग्निवीरों को निर्धारित चयन मानकों के आधार पर सशस्त्र बलों में नियमित रूप से शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। अतिरिक्त सेवा अवधि में बेहतर वेतन का भी प्रावधान किया गया है।
अग्निवीर के पिता कुंदन सिंह ने कहा कि सरकार के इस फैसले से उन्हें बहुत खुशी हुई है। पहले बेटे के भविष्य को लेकर चिंता रहती थी, लेकिन अब दो साल का अतिरिक्त समय मिलने से राहत मिली है।
विज्ञापन
क्या बोले परिजन
कमला देवी ने बताया कि सरकार के इस फैसले से हमें बहुत खुशी हुई है। हमारा बेटा देश की सेवा कर रहा है और अब उसे दो साल और देश की सेवा करने का मौका मिलेगा। हमारी बस यही इच्छा है कि वह सेना में स्थायी रूप से भर्ती हो जाए।
मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि यह फैसला हमारे परिवार के लिए राहत भरा है। पहले चार साल बाद बेटे के भविष्य को लेकर चिंता रहती थी, लेकिन अब दो साल का अतिरिक्त समय मिल गया है। उम्मीद है कि आगे उसे स्थायी नौकरी का अवसर भी मिलेगा।