Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   'Akhand Jyoti Yatra' (Eternal Flame Procession) arrives at Jageshwar Dham, carrying the resolve for the construction of the Shri Krishna Janmabhoomi temple.

Almora News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर जागेश्वर धाम पहुंची अखंड ज्योति यात्रा

Thu, 05 Nov 2026 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 05 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
'Akhand Jyoti Yatra' (Eternal Flame Procession) arrives at Jageshwar Dham, carrying the resolve for the construction of the Shri Krishna Janmabhoomi temple.
जागेश्वर में अखंड ज्योति यात्रा में मौजूद संत।
अल्मोड़ा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ ब्रजधाम से शुरू हुई श्रीकृष्ण अखंड ज्योति एवं आधारशिला पूजन यात्रा बुधवार को जागेश्वर धाम पहुंची। हरिद्वार, नैनीताल और डोल आश्रम होते हुए पहुंची यात्रा का यहां पुजारियों, संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। जागेश्वर धाम के पुजारी लाल बाबा सहित अन्य पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र आधारशिला का पूजन किया।
विज्ञापन


श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ ब्रजभूमि से हुआ था। नंदगांव, बरसाना स्थित श्री राधारानी मंदिर और राधाकुंड में अखंड ज्योति एवं आधारशिला का पूजन किया गया। इसके बाद हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर गंगा तट पर पूजन किया गया। अब यात्रा उत्तराखंड के विभिन्न सिद्धपीठों, मठों और मंदिरों में पूजन-अर्चन करते हुए आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प को संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं तक पहुंचाना है। उन्होंने छह दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, यात्रा विभिन्न मंदिरों में देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेकर मथुरा पहुंचेगी। इस अवसर पर लखनऊ से आए कबीर जी महाराज, प्रकाश चंद्र सोनी, काली ठाकुर, संजय सिंह, राहुल योगी, राहुल, गोपाल जी महाराज, श्याम ठाकुर, भरत कुमार और रोहित पाठक सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed