फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   cultural programme orgnised in district.

Almora News: नमनै ईजा झटपट तू हैजा तैयारा...

Fri, 17 Nov 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 17 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
cultural programme orgnised in district.
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर के ऐतिहासिक तीन दिवसीय बग्वाई मेले का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। लोक कलाकारों के साथ ही विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देकर संस्कृति के रंग बिखेरे।
विज्ञापन

बग्वालीपोखर में आयोजित बग्वाई कौतिक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कौतिक की अंतिम शाम लोकगायक विनोद आर्या ने समदणी बग्वाई कौतिक, नमनै ईजा झटपट तू हैजा तैयारा... सहित कई गीत प्रस्तुत किए। वहीं लोक गायिका रुचि आर्या ने तू न्है जाली, घर को काम करी मेरी कमर पीड़ गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। नंदलाल आर्या ने झोड़ा गायन कर लोगों को संस्कृति की झलक दिखाई।
विज्ञापन

वहीं विहान और प्रवाह लोक कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने झोड़ा, चांचरी, छपेली, झुमैलो की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा, इनका आनंद लेने दर्शकों की भीड़ जुटी रही। समापन पर शुक्रवार को मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। अच्छी बिक्री होने से व्यापारियों के चेहरे भी खिले रहे। मेला समिति अध्यक्ष हरीश भंडारी ने मेले के सफल आयोजन के लिए आभार जताया। यहां सचिव प्रमोद जोशी, कोषाध्यक्ष विनोद अधिकारी, जीवन अधिकारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष बिष्ट, डॉ. दीपक मेहता और बलवीर भंडारी ने संयुक्त रूप से किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


छोलिया दल ने मचाया धमाल
द्वाराहाट। बग्वाई कौतिक में नेहरू युवा मंच के कलाकारों ने छोलिया नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया। कलाकारों ने छोलिया नृत्य कर कुमाऊंनी संस्कृति के रंग बिखेरे। कलाकारों के साथ दर्शक भी जमकर थिरके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed