{"_id":"5e209cfd8ebc3e4b39635bcc","slug":"cultural-programme-almora-news-hld369819934","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौओं के लिए रखी दावत बंदरों ने उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौओं के लिए रखी दावत बंदरों ने उड़ाई
विज्ञापन
द्वाराहाट में घुघुतों की माला पहनकर कौओं को आमंत्रित करते बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
उत्तरायणी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। एक दिन पूर्व बनाए गए घुघुतों की माला पहनकर बच्चों ने तड़के कौवों का आह्वान किया। इस दौरान जगह-जगह ‘काले कौवा काले, घुघुती माला खाले’ की ध्वनि सुनाई दी। लाख बुलाने पर भी कौवे तो नहीं आए अलबत्ता बंदरों ने कौओं के लिए रखी दावत उड़ाई।
नगर और ग्रामीण इलाकों में बंदरों का काफी आतंक बना हुआ है। बृहस्पतिवार को बच्चों ने घरों के आंगन, छतों में कौओं को खिलाने के लिए घुघुते वह अन्य पकवान रखे थे। कई स्थानों पर कौओं के लिए रखे गए घुघते बंदरों ने चट कर दिए।
कनोली निवासी सीएस बिष्ट ने बताया कि गांव में बंदरों का काफी आतंक बना हुआ है। घुघतिया पर्व पर भी बंदर घरों के आसपास मंडराते रहे। मौका देखकर घरों, छतों में कौओं के लिए रखे घुघुते चट कर गए।
विज्ञापन
सरयू वार के लोगों ने मनाया घुघुतिया त्योहार
बागेश्वर/गरुड़। सरयू वार को लोगों ने घुघुती खिलाने के लिए कौवे का आह्वान किया। जिले में बुधवार से कुमाउंनी व्यंजन घुघुती बनाने का काम शुरू हो गया था। पंडित हेम जोशी ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर घुघुती त्योहार का काफी महत्व है। यह लोगों का प्रकृति और पक्षियों से प्रेम को दर्शाता है। सरयू पार के लोगों ने मंगलवार की रात घुघुती त्योहार मनाया था और सरयू वार के लोगों ने बुधवार का त्योहार मनाया। इधर गरुड़ में भी बच्चों ने मकर संक्रांति धूमधाम से मनाई गई।

अल्मोड़ा में घुघुते की माला पहने बच्चे।- फोटो : ALMORA

अल्मोड़ा के सोमेश्वर में घुघते की माला पहनकर कौओं को बुलाते बच्चे।- फोटो : ALMORA

गरुड़ में कौओं को बुलाते बच्चे।- फोटो : GARUD