फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cultural Gathering in different places

Almora News: अहिल्याबाई के त्याग, संघर्ष की गाथा सुनाई

Sat, 24 May 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 24 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cultural Gathering in different places
द्वाराहाट/ स्याल्दे/रानीखेत (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट के जीआईसी पारकोट में रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर भाषण प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने अहिल्याबाई के त्याग, संघर्ष, भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए किए गए योगदान के बारे में बताया। प्रतियोगिता में पावनी नेगी ने पहला, दया रावत ने दूसरा और दियांशी जोशी ने तीसरा स्थान पाया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने कहा कि अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण का बेहतर उदाहरण है इससे बेटियों को प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम संयोजक विमला रावत ने कहा कि वीरांगना अहिल्याबाई ने सोमनाथ मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कर संस्कृति के संरक्षण की अलख जगाई। वहां प्रतियोगिता के निर्णायक दीप पांडे, प्रधानाचार्या पुष्पा नेगी, अभिभावक संघ अध्यक्ष कैलाश नेगी, महेश कैड़ा, विजय बजेठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बद्री दत्त कांडपाल बालिका इंटर कॉलेज स्याल्दे में भी जयंती मनाई गई। वहां संयोजक कुंदन लाल, प्रधानाचार्य श्वेता टम्टा, कैलाश लखेडा, प्रेम गिरी गोस्वामी, कृपाल दत्त ढौडियाल, नरेंद्र बिष्ट, जानकी बंगारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मई को शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर रानीखेत के एक होटल में रानी अहिल्याबाई होल्कर जंयती की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। द्वाराहाट और सल्ट विधानसभा क्षेत्रों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

आयोजनों की जिम्मेदारी भाजपा की कुमाऊं संयोजक विमला रावत को सौंपी है, उन्हें कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया है। वहां मोहन नेगी, जगदीश अग्रवाल, दीप भगत, सुनीता डाबर, रेखा आर्या, ललित मेहरा, दर्शन मेहरा थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed