फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two accused of triple murder sentenced to life

तिहरे हत्याकांड के दो आरोपियों को उम्र कैद

Mon, 21 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 21 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश वरुण कुमार ने  जुलाई 2014 में भनोली तहसील के सालजाड़ा तोक में तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो नेपाली नागरिकों को आजीवन कारावास और 65-65 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। 28 जुलाई 2014 को भनोली तहसील के सालजाड़ा तोक में बुजुर्ग प्रेम सिंह (66), उनकी पत्नी धनुली देवी (62) और बारह वर्षीय पोते अंकित की घर के भीतर ही गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक प्रेम सिंह के पुत्र आनंद सिंह ने राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


हत्यारे तिहरे हत्याकांड को अंजाम देकर अभियुक्त घर में रखे सोने, चांदी के आभूषण समेत नगदी चुरा ले गए थे। इसके बाद यह मामला जिलाधिकारी ने रेगुलर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने इस मामले में धर्मबूढ़ा पुत्र कलबूढ़ा निवासी धली मेलगुड़ी थाना भूमड़ा जिला कालीकोट (नेपाल) और कमल शाही पुत्र नया शाही निवासी उज्जवल गांव, मेलगुड़ी, जिला कालीकोट (नेपाल) को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर लूटे गए जेवरात बरामद कर लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 392, 411 के तहत आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


अभियोजन की ओर से शासकीय अधिवक्ता गिरीश चंद्र फुलारा, सहायक शासकीय अधिवक्ता शेखर चंद्र नैनवाल, पूर्व सहायक शासकीय अधिवक्ता दीवान सिंह बिष्ट ने पैरवी की। अधिवक्ताओं ने न्यायालय में इस मामले में 12 गवाह परीक्षित कराए। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश वरुण कुमार ने आरोपियों को धारा 302 सपठित 34, 392, 411 में दोषी पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय ने दोनों आरोपियों को धारा 302 सपठित 34 में आजीवन कारावास और 40 हजार अर्थदंड, अर्थदंड अदा नहीं करने पर तीन वर्ष का अतिरिक्त कारावास, धारा 392 सपठित धारा 34 में 10 वर्ष का सश्रम कारावास, बीस हजार रुपये जुर्माना, जुर्माना नहीं देने पर दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। धारा 411 में तीन वर्ष का कारावास, पांच हजार अर्थदंड, अर्थदंड अदा नहीं करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed