{"_id":"59d276df4f1c1bbe538b5743","slug":"dead-relatives-of-nepalese-did-not-carry-dead-bodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक नेपाली के रिश्तेदारों ने शव नहीं उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृतक नेपाली के रिश्तेदारों ने शव नहीं उठाया
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्याल्दे के कोटसारी में नेपाली मजदूर के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे नाराज मृतक के रिश्तेदारों ने रानीखेत स्थित पोस्टमार्टम हाउस से शव उठाने से इनकार कर दिया। उनका कहना कि जब तक हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वह शव नहीं उठाएंगे।
स्याल्दे के कोटसारी में नेपाली मजदूर राम पाल (50) फतेहपुर निवासी पूरन चंद्र पंचोली के यहां खच्चर चलाने का काम करता था। बताया जाता है कि शनिवार की रात नेपाली मजदूरों में आपस में ही किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। एक नेपाली मजदूर ने अपने साथी पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या में शामिल आरोपी फरार बताए गए हैं। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत ले गई। इधर सोमवार को मृतक के रिश्तेदार हत्याकांड का खुलासा तथा आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर ही शव को पोस्टमार्टम हाउस से उठाने पर अड़ गए। राजस्व पुलिस के काफी समझाने के बाद भी उन्होंने शव को नहीं उठाया। राजस्व उप निरीक्षक केवलानंद रिखाड़ी ने बताया कि आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।