{"_id":"719a9f4ad13ae64459b00e95ab2a6721","slug":"attempt-to-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवक ने अपने गले पर चलाया चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरोजगार युवक ने अपने गले पर चलाया चाकू
ब्यूरो/अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 12 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में बेरोजगारी से आजिज एक युवक ने खुदकुशी का प्रयास किया। उसने अपने गले पर चाकू चला दिया, गंभीर हालत में उसे रामनगर भेजा गया है।
विज्ञापन
जालीखान के कलसीर गांव निवासी रमेश सिंह (27) बेरोजगार है। इसलिए हमेशा डिप्रेशन में रहता है। बृहस्पतिवार को उसने चाकू से अपना गला काटकर खुदकुशी का प्रयास किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
परिजन 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल लाए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने गंभीर हालत में उसे रामनगर रेफर कर दिया है। परिजनों का कहना है कि कुछ समय से वह डिप्रेशन में था।
विज्ञापन