फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   स्टेयरिंग फेल होने से केमू की बस सड़क में पलटी, 17 यात्री घायल हुए

स्टेयरिंग फेल होने से केमू की बस सड़क में पलटी, 17 यात्री घायल हुए

Tue, 21 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
स्टेयरिंग फेल होने से केमू की बस सड़क में पलटी, 17 यात्री घायल हुए
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। रामनगर से बासोट को आ रही केमू की बस पथोड़िया के पास स्टेयरिंग फेल होने से सड़क पर ही पलट गई। बस में कुल 17 यात्री सवार थे। जिसमें 13 यात्रियों को मामूली चोटें आईं उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को रामनगर के लिए रेफर किया गया। घटना के बाद चालक, परिचालक बस को सड़क में छोड़कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


केमू की बस संख्या यूके-13-पीए-0017 मंगलवार को रामनगर से बासोट की तरफ आ रही थी। बताया गया है कि रामनगर-चिमटाखाल-हरड़ा-बासोट मोटर मार्ग में पथोडिया के पास बस का स्टेयरिंग फेल हो गया और वह सड़क पर ही पलट गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को निजी वाहन और 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौनखाल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


13 घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि चार गंभीर घायलों राम अवतार नाथ (42) पुत्र बनारमी नाथ निवासी बिलहरी मुरादाबाद, सावन सिंह (14) पुत्र नारायण सिंह निवासी जाख (सल्ट), लक्ष्मण सिंह (48) राजे सिंह निवासी अछरोन मल्ला सल्ट, गीता देवी (35) पत्नी जगत सिंह दौड़ मल्ला (सल्ट) घायल हो गए। इन सभी घायलों का रामनगर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। लोगों ने आरोप लगाया है कि दुर्घटना के बाद चालक-परिचालक बस को सड़क में ही छोड़कर मौके से फरार हो गए। देर शाम तक पलटी बस सड़क किनारे ही पड़ी थी। हालांकि वहां यातायात चल रहा है। राजस्व उप निरीक्षक और पुलिस ने दुर्घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलेरो खाई में जाने से बाल-बाल बची
देघाट (अल्मोड़ा)। टोटाम में बार-बार दुर्घटनाएं होती हैं लेकिन वाहनों की रफ्तार कम नहीं हो रही है। मंगलवार को रामनगर से तेज गति से आ रही बस की विपरीत दिशा से आ रही एक बोलेरो से टक्कर हो गई जिसमें बोलेरो खाई में जाने से बाल-बाल बच गई। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।


यह हादसा टोटाम मंदिर के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक बोलेरो संख्या यूके 01, टीए 2916 रामनगर की तरफ जा रही थी। इस बीच टोटाम मंदिर के पास तेज गति से आ रही मनराल सर्विस की बस संख्या यूके 04, टीए 1198 के साथ टकरा गई। इस बीच बोलेरो खाई में जाने से बाल-बाल बच गई। लोगों का कहना है कि टोटाम में हाल ही में कई हादसे हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद यात्री वाहनों की रफ्तार कम नहीं हो रही है। लोगों ने तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed