फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आरोपी कैंटर चालक को जेल भेजा

आरोपी कैंटर चालक को जेल भेजा

Wed, 16 May 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
आरोपी कैंटर चालक को जेल भेजा
अल्मोड़ा। मंगलवार को लोअर माल रोड में हुई सड़क दुर्घटना मामले में कैंटर चालक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में पांडेखोला निवासी उमेद राम द्वारा पुलिस थाने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह हल्द्वानी से आ रहे कैंटर ट्रक यूके04सीए 3338 की टक्कर से रोडवेज वर्कशाप के पास पैदल जा रहे जस राम पुत्र उमेद राम निवासी रैलापानी चनोली की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ धारा 279 और 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन मौके से चालक फरार हो गया था। बेस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संतोष देवरानी ने बताया कि आरोपी कैंटर चालक देवेंद्र लाल आर्य उर्फ दीवान पुत्र बाल किशन निवासी मल्ला गेठिया नैनीताल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed