{"_id":"5a1701ad4f1c1b78548bed48","slug":"21511457197-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसर में घुसे युवकों ने शिक्षक से अभद्रता की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिसर में घुसे युवकों ने शिक्षक से अभद्रता की
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विवि परिसर में घुसकर नशा कर रहे दो युवकों ने एक परिसर के एक शिक्षक के साथ अभद्रता करने के साथ ही मारपीट करने की कोशिश भी की। अभद्रता करने के बाद दोनों युवक भाग निकले। शिक्षक ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
एसएसजे परिसर में रसायन विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. देवेंद्र सिंह धामी ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे वह छात्रों के साथ प्रयोगात्मक कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान प्रयोगशाला के बाहर दो अज्ञात युवक नशे की हालत में लेटे हुए थे और धूम्रपान कर रहे थे। कुलानुशासक मंडल का सदस्य होने के नाते जब उन्होंने युवकों को टोका तो दोनों युवक अभद्रता पर उतर आए और हाथापाई करने की कोशिश करने लगे।
ऐसा करने से रोकने पर उन्होंने गालियां भी दी। उसके बाद दोनों युवक वहां से भाग निकले। डॉ. धामी ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। इधर, पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों सोनी और भास्कर के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।