फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ससुरालियों के खिलाफ राजस्व पुलिस में मुकदमा कराया दर्ज

ससुरालियों के खिलाफ राजस्व पुलिस में मुकदमा कराया दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
ससुरालियों के खिलाफ राजस्व पुलिस में मुकदमा कराया दर्ज
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। मल्ला सुरना निवासी महिला ने मृतक पुत्री के ससुरालियों के खिलाफ यहां तहसील में मारपीट करने, मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुत्री का कुछ समय पहले आकस्मिक निधन हो गया था। उप राजस्व निरीक्षक को दी गई रिपोर्ट में मल्ला सुरना निवासी राधा देवी पत्नी स्व. कुंवर सिंह अधिकारी ने कहा है कि उनकी पुत्री मुन्नी का विवाह 18 साल पहले तहसील के नौलाकोट देवलधार निवासी महेंद्र सिंह नेगी पुत्र गोविंद सिंह नेगी के साथ हुआ था।
विज्ञापन


आरोप है कि ससुराली पहले से ही उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते थे और उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इसमें पति महेंद्र सिंह के अलावा देवर प्रमोद नेगी, देवरानी और मृतका की सास भी शामिल है। उनका आरोप है कि मुन्नी देवी को गत दिनों 14 मार्च को ससुरालियों ने मिलकर मार डाला। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व पुलिस ने 302, 120 बी, 498 ए धाराओं के तहत आरोपित ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। उप राजस्व निरीक्षक नवीन चंद्र ने बताया कि प्राथमिकी न्यायालय को भेज दी गई है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed