फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   राज्यसभा सांसद टम्टा का वाहन ट्रक से टकराया, बाल बाल बचे

राज्यसभा सांसद टम्टा का वाहन ट्रक से टकराया, बाल बाल बचे

Sun, 02 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद टम्टा का वाहन ट्रक से टकराया, बाल बाल बचे
राज्यसभा सांसद टम्टा का वाहन ट्रक से टकराया, बाल-बाल बचे
विज्ञापन

अल्मोड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा का वाहन अल्मोड़ा-बाड़ेछीना मार्ग पर बाड़ेछीन कस्बे के निकट ट्रक से टकरा गया। हालांकि, सांसद समेत वाहन में सवार अन्य लोगों को कोई चोट नहीं पहुंची। अलबत्ता उनके वाहन को क्षति जरूर पहुंची है।

सांसद टम्टा रविवार शाम को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष स्व. सर्वजीत मेहरा के परिजनों को सांत्वना देने बड़ेछीना जा रहे थे। दलबैंड के पास एक ट्रक से उनका वाहन टकरा गया। इससे सांसद का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सांसद टम्टा ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में राजस्व पुलिस को सूचना दे दी गई है, लेकिन उन्होंने अपनी ओर से ट्रक चालक के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed