फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cricket Match

जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच स्टेडियम ट्रेनीज ने जीता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cricket Match
अल्मोड़ा। स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में अंडर 16 बालकों की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई है। इसका उद्घाटन मैच स्टेडियम ट्रेनीज ने जीता। 15 मार्च तक चलने वाली प्रतियोगिता नॉक आउट पद्धति से खेली जा रही है। शारदा पब्लिक स्कूल और स्टेडियम ट्रेनीज के बीच खेले गए उद्घाटन मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शारदा पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 12 ओवर में 77 रन बनाए। स्टेडियम ट्रेनीज की ओपनर जोड़ी ने ही नौ ओवर में बगैर विकेट गंवाए मैच जीत लिया। स्टेडियम ट्रेनीज की ओर से विशाल ने 40 और राहुल ने 18 रन बनाए। इससे पूर्व बॉक्सिंग संघ के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, खेल अधिकारी सीएल वर्मा, बॉडी बिल्डिंग संघ के गिरीश मल्होत्रा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। हीरा कनवाल, पंकज गोस्वामी, अक्षत अग्निहोत्री, नवीन आर्या निर्णायक रहे। इस दौरान कोच हीरा कनवाल, किशन लाल, हरीश गोस्वामी, राजेंद्र राणा, हरीश कनवाल, प्रमोद कुमार, बबीता आर्या, विक्रम भंडारी, अजय कनवाल, कृष्ण कुमार टम्टा, योगेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed