{"_id":"61e46876a26c6d50bf2f8990","slug":"covid-in-almora-almora-news-hld451151072","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 117 नए कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 117 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
Covid in Almora
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में रविवार को 117 कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 511 पहुंच गई है।
शनिवार को 112 संक्रमित मिलने के बाद एक बार फिर रविवार को आंकड़ा फिर बढ़ गया है। शुक्रवार को जिले में 112 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इधर, रविवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 117 पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार हवालबाग क्षेत्र में 30, ताकुला में 02, भैसियाछाना में 06, लमगड़ा में 06, चौखुटिया में 11, देघाट में 04, सल्ट में 06, भिकियासैण में 23, ताड़ीखेत में 18 और रानीखेत में 11 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में अब तक कुल 12 हजार 683 कोरोना संक्रमित मिले थे। जिसमें से 11 हजार 961 डिस्चार्ज हो गए। अभी जिले में कुल 511 सक्रिय केस हैं। जिला और महिला अस्पताल में रविवार को कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला है।
बागेश्वर में 36 केस आए, 26 हुए डिस्चार्ज
बागेश्वर। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रविवार को 36 नए केस आए, जबकि स्वस्थ होने के बाद 26 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में 166 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें तीन का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। 163 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 537 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
प्रभारी सीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया ने बताया कि अब तक जिले में कोरोना के 6370 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। 6148 मरीज अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि महामारी से 56 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है। सभी लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है।