फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Court news for crime.

Almora News: आबकारी अधिनियम के मामले में आरोपी दोषमुक्त

Tue, 25 Jul 2023 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 25 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Court news for crime.
अल्मोड़ा। सीनियर सिविल जज रविंद्र देव मिश्र की अदालत ने आबकारी अधिनियम के आरोपी बसंत भट्ट निवासी भनोली को दोषमुक्त करार दिया है।
विज्ञापन

आरोपी के अधिवक्ता बीपी पंत ने बताया कि दन्या थाने में आरोपी के खिलाफ 29 सितंबर 2019 को आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप था कि चेकिंग के दौरान वह अपने वाहन को छोड़कर भाग गया। जांच में वाहन से 35 बोतल शराब बरामद हुई। तब वाहन को सीज कर उसके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। सीनियर सिविल जज ने सभी साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद आरोपी को दोषमुक्त करार दिया।

पॉक्सो एक्ट का आरोपी दोषमुक्त
अल्मोड़ा। विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला की अदालत ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दोषमुक्त करार दिया है।
आरोपी के अधिवक्ता दीवान बिष्ट ने बताया कि 16 फरवरी 2022 को वादी ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर के मुताबिक आरोपी की उनकी नाबालिग पुत्री से सोशल मीडिया से जान-पहचान हुई। आरोपी गिरीश मिश्रा निवासी पहाड़पानी नैनीताल ने उसकी पुत्री की कुछ तस्वीर ली और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह उसकी पुत्री ने यह घटना साझा की तो तहरीर देने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

तब से यह मामला न्यायालय में चल रहा था, जिस पर सोमवार को फैसला आया। विशेष सत्र न्यायाधीश ने सभी पक्षों और गवाहों के सुनने के साथ ही साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद आरोपी को दोषमुक्त करार दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed