फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressmen burnt effigy of state government and MLA

कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार और विधायक का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of state government and MLA
चौघानपाटा अल्मोड़ा में प्रदेश भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में बंद की गई हार्ट केयर यूनिट को खोलने और जिला मुख्यालय के अस्पतालों से बिना प्रतिस्थानी के तबादलों के बाद रिक्त हुए डॉक्टरों के पदों को भरने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने चौघानपाटा में प्रदेश भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक का पुतला जलाया। उन्होंने जमकर नारे भी लगाए। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

दोपहर में कांग्रेस कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्र हुए। उन्होंने भाजपा सरकार और विधायक का पुतला जलाकर विरोध जताया। आरोप लगाया कि अल्मोड़ा से सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक विधानसभा उपाध्यक्ष भी हैं। इसके बावजूद डबल इंजन की सरकार ने बेस अस्पताल स्थित हार्ट केयर यूनिट बंद कर दी।
विज्ञापन

वहीं जिला मुख्यालयों के अस्पतालों से बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट समेत विशेषज्ञ डॉक्टरों के बिना प्रतिस्थानी के तबादले कर दिए, जो कि शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि यदि विधायक जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दे सकते हैं तो उन्हें तुरंत अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि जल्द स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस जनता को साथ लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने को बाध्य होगी। पुतला फूंकने वालों में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला इकाई जिलाध्यक्ष लता तिवारी, तारा चंद्र जोशी, परितोष पांडे, हर्ष कनवाल, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, सचिन आर्या, राजेंद्र बोरा, राजेंद्र बिष्ट, नरेंद्र सिंह अधिकारी, कार्तिक साह, चंद्र कुमार, सुंदर सिंह बिष्ट, सुमित कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed