फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressmen burnt effigy of Modi government

कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र की मोदी सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of Modi government
चौघानपाटा अल्मोड़ा में केंद्र की मोदी सरकार का पुतला पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पेट्रोल और डीजल के उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी करने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। गुस्साए कांग्रेसियों ने रविवार को चौघानपाटा में केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने भाजपा सरकारों को गरीब विरोधी करार दिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी आने के बाद भी केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल में उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है। आरोप लगाया कि मोदी सरकार को जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं रह गया है। जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि केंद्र ने जल्द पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं किए तो कांग्रेसजन जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, लता तिवारी, संजय दुर्गापाल, हर्ष कनवाल, महेश चंद्र, सचिन आर्य, सुमित कुमार, रोबिन भंडारी, पंकज बोरा, तारा चंद्र जोशी, गोपाल सिंह चौहान, सुंदर बिष्ट, अरविंद रौतेला, पीसी जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed