फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   conflict between the artisans of the tent house who came to prepare food for the wedding procession in almora

Almora Crime: बरात का खाना बनाने आए टेंट हाउस के कारीगरों में खूनी संघर्ष, एक के पेट में चाकू घोंपा; जानें वजह

Fri, 26 Apr 2024 08:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 26 Apr 2024 08:26 PM IST
सार

लोहाघाट में बरात का खाना बनाने आए टेंट हाउस के कारीगरों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक कारीगर के पेट में चाकू घोंप दिया गया। गंभीर हालत में घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। 

विज्ञापन
conflict between the artisans of the tent house who came to prepare food for the wedding procession in almora
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहाघाट में बरात का खाना बनाने आए टेंट हाउस के कारीगरों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक कारीगर के पेट में चाकू घोंप दिया गया। गंभीर हालत में घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोहाघाट नगर पालिका के बरातघर में बृहस्पतिवार देर रात टेंट हाउस के खाना बनाने वाले दो कारीगरों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर कारीगर मुकेश (37) निवासी बीसलपुर, पीलीभीत ने चाकू से दूसरे कारीगर हिमांशु तिवारी (24) निवासी बीसलपुर, पीलीभीत पर चाकू से वार कर दिए। हमले में हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने मुश्किल से झगड़ा शांत करवाया और घायल को उप जिला अस्पताल लोहाघाट इलाज के लिए पहुंचाया गया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Audio Viral: भाजपा नेताओं का ऑडियो कांड, मंत्री बनाने के नाम पर लिए 30 लाख; उत्तराखंड में मचा सियासी हल्ला
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. करन ने बताया कि घायल के पेट, सिर और कंधे में चोट लगी है। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी एसएसआई चेतन रावत ने बताया है कि आरोपी मुकेश को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। दूसरे पक्ष को भी थाने में बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed