फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cold increased due to rain, damage to crop due to hail

Almora News: बारिश से ठंड बढ़ी, ओलों से फसल को नुकसान

Tue, 14 Mar 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 14 Mar 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cold increased due to rain, damage to crop due to hail
अल्मोड़ा का कुछ इस तरह रहा मौसम का हाल। संवाद
अल्मोड़ा/भतरौंजखान। अल्मोड़ा में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। शाम को हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंड बढ़ गई है। इधर भतरौंजखान में बारिश के साथ ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। ओले गिरने से आम का बौर भी काफी झड़ गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर के समय हल्के बादल छाए थे लेकिन शाम को अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया और बादल घिर आए। शाम ढलते-ढलते हल्की बारिश शुरू हो गई। तापमान में गिरावट से हल्की ठंड बढ़ गई है। लोगों ने अपने गर्म कपड़े फिर से निकाल लिए हैं। शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

इधर भतरौंजखान क्षेत्र में शाम करीब 5:30 बजे झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे क्षेत्र में ठंड काफी बढ़ गई है। ओले गिरने से आम के पेड़ों में आए बौर को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही मिर्च, गेहूं आदि फसलों को भी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा में एक सप्ताह का तापमान
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
09 मार्च 21 05
10 मार्च 22 07
11 मार्च 22 07
12 मार्च 23 06
13 मार्च 23 06
14 मार्च 23 08
बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जंगल की आग बुझी

रानीखेत (अल्मोड़ा)। मंगलवार की शाम को मौसम ने करवट बदली और कुछ देर बूंदाबांदी के बाद देर शाम को रिमझिम बारिश शुरू हो गई। लंबे समय बाद हुई बारिश की फुहारों ने जहां जंगलों की आग बुझ गई। वहीं तापमान गिरने से एक बार फिर से ठंड लौट आई है। बारिश होने से काश्तकारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। यह बारिश फसलों और सब्जियों के लिए अच्छी मानी जा रही है। मकड़ाऊं के काश्तकार राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि यदि रातभर अच्छी बारिश होती है तो पेयजल संकट के अलावा सब्जी और अन्य फसलों को काफी फायदा मिलेगा। संवाद

कौसानी, बैजनाथ और गरुड़ में बारिश से ठंड फिर बढ़ी

गरुड़ (बागेश्वर)। बारिश से कौसानी, गरुड़, ग्वालदम, बैजनाथ, देवनाई, लाहुर और गोमती घाटी में मौसम सुहावना होने के साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे लेकिन बारिश के आसार नहीं लग रहे थे। दोपहर बाद आसमान में अचानक घने बादल छा गए बारिश शुरू हो गई। ठंड बढ़ने से लोग फिर गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए। किसानों ने इस बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed